सऊदी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार के हमले में कम से कम 11 लोग घायल हुए। सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। सऊदी अधिकारियों ने इसे यमन के हूती समूह का आतंकी हमला बताया है। भारत के बयान में किसी संगठन का नाम नहीं लिया गया है। रॉयटर्स की तस्वीर में पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) का टावर दिखाई दिया, जिसके बारे में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसे निशाना बनाया गया।