Sheikh Hasina: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच अवामी लीग के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुलना जिले में बाइक सवार हमलावरों ने 40 वर्षीय अब्दुल हलीम शेख पर चार गोलियां चलाईं। इस बीच नरेल जिले में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के 50 से ज्यादा घरों और कई दुकानों में आगजनी की घटना भी सामने आई है। पार्टी ने इन घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।