25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / टाइगर श्रॉफ पर हमले का आरोपी नाबालिग साबित, कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने का दिया आदेश

टाइगर श्रॉफ पर हमले का आरोपी नाबालिग साबित, कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने का दिया आदेश

Tiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी की उम्र 17 साल निकली है। अब अदालत ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने का आदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:15 PM IST

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला अपडेट(फोटो-ANI)

Tiger Shroff Attack Case Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग साबित हुआ है। ऐसे में मुंबई की विशेष अदालत ने उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के सामने पेश करने का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस उसे 19 साल का बता रही थी। नाबालिग साबित होने के बाद, इस आरोपी का मामला अब सामान्य आपराधिक प्रक्रिया से बाहर हो गया है। अब उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी या जेल के बजाय एक 'ऑब्जर्वेशन होम' में रखा जाएगा।

स्कूल और जन्म प्रमाण पत्र से खुली उम्र की सच्चाई

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने लड़के के स्कूल रिकॉर्ड की जांच के लिए हरियाणा में एक टीम भेजी थी। बुधवार को पुलिस ने अदालत को बताया कि स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों से पता चलता है कि लड़के का जन्म 30 नवंबर, 2008 को हुआ था। इस हिसाब से 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हमले के दिन उसकी उम्र 17 साल, 10 महीने और 18 दिन थी। यानी वह कानूनन नाबालिग था।

पिता ने अदालत में लगाई थी याचिका

आरोपी के पिता की ओर से वकील सिद्धांत मोर और दिव्यम गौर ने विशेष अदालत में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया था कि उनका बेटा 17 साल का है, इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के पास भेजा जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने पुलिस को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत उम्र की जांच करने का आदेश दिया था। इससे पहले पुलिस ने आरोपी की उम्र 19 साल बताई थी।

अदालत ने क्या कहा?

विशेष न्यायाधीश एस. आर. नवांदर ने कहा कि पुलिस की जांच में आरोपी घटना के दिन नाबालिग पाया गया है। इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करना जरूरी है। अब तक उसे तलोजा सेंट्रल जेल में रखा गया था। आगे उसे ऑब्जर्वेशन होम में रखा जाएगा। हालांकि, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पुलिस उसे बालिग मानकर मुकदमा चलाने की मांग भी कर सकती है। लेकिन बोर्ड पहले इस बात का पता लगाएगा कि क्या लड़के में ऐसा अपराध करने की मानसिक और शारीरिक क्षमता थी, क्या वह अपराध के नतीजों को समझने के काबिल था, और किन हालात में उसने यह अपराध किया।