25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / नौकरी का सपना दिखाकर नेपाली महिला को फंसाया, 1 लाख लेकर कराया फैक्ट्री में काम; आरोपी यूपी से गिरफ्तार

नौकरी का सपना दिखाकर नेपाली महिला को फंसाया, 1 लाख लेकर कराया फैक्ट्री में काम; आरोपी यूपी से गिरफ्तार

चीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाली महिला को मानव तस्करी के जाल में फंसाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 2017 के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Nov 2026, 8:19 PM IST

Central Bureau of Investigation

सीबीआई (Photo-ANI)

नई दिल्ली। चीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाली महिला को मानव तस्करी के जाल में फंसाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 2017 के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप उर्फ कुलदीप कपूर को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बड़ौत में बिनौली रोड से पकड़ा गया। वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

सीबीआई के मुताबिक, आरोपी और उसके सहयोगियों ने एक नेपाली महिला को चीन में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। इसके लिए उससे एक लाख रुपए भी लिए गए। आरोपियों ने महिला को नौकरी का भरोसा दिलाकर चीन भेज दिया, जहां उसे एक फैक्ट्री में काम पर लगाया गया।

चीनी पुलिस ने पकड़ा, भारतीय दूतावास की मदद से लौटी महिला

चीन में फैक्ट्री में काम करने के दौरान महिला को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद भारतीय दूतावास की मदद से उसे वापस भारत लाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर महिला को मानव तस्करी के जाल में फंसाया था।

2023 में कोर्ट ने घोषित किया था 'घोषित अपराधी'

सीबीआई ने इस मामले में वर्ष 2019 में आरोपपत्र दाखिल किया था। हालांकि, आरोपी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने 19 जनवरी 2023 को उसे 'घोषित अपराधी' घोषित कर दिया था। सीबीआई की विशेष टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार आरोपी को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।