25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / भारत-चीन सीमा पर सैन्य कमांडरों की बैठक का नतीजा क्या निकला? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत-चीन सीमा पर सैन्य कमांडरों की बैठक का नतीजा क्या निकला? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

India China Border: भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने पूर्वी क्षेत्र में सीमा प्रबंधन और LAC से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत का मुख्य मकसद सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:05 PM IST

India China Border Talks

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो-IANS)

Randhir Jaiswal: भारत और चीन के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल दी। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वी सेक्टर को लेकर भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के बीच एक बैठक हुई। यह चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि सीमा का बेहतर प्रबंधन कैसे किया जाए। इसके साथ ही बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। रणधीर जायसवाल ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य मकसद सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

LAC से जुड़े मुद्दों पर भी हुई बात

जायसवाल के मुताबिक, बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने इन मामलों पर ध्यान देने और उन्हें किस तरह संभाला जाए, इस पर विचार किया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। इन चर्चाओं के जरिए सीमा से जुड़े मामलों को बेहतर तरीके से संभालने पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की पूर्वी क्षेत्र को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में सीमा का बेहतर प्रबंधन करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

पुलवामा हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की जासूसी पर भी सवाल

प्रेस ब्रीफ्रिंग के दौरान पुलवामा हमले में चीनी सैटेलाइट की मदद से की गई निगरानी से जुड़ी खबरों पर भी सवाल पूछा गया। इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले से जुड़ी कई रिपोर्ट देखी हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह की सभी घटनाओं और गतिविधियों पर नजर रखता है। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी तरफ से जरूरी कदम उठाता है।

क्यों मायने रखती है यह वार्ता?

भारत और चीन के बीच पूर्वी क्षेत्र की सीमा को लेकर विवाद बना रहता है। सर्दियों में अरुणाचल की ऊंची पहाडियों में नियमित निगरानी करना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे में अगर सीमा पर कोई तनाव या टकराव की स्थिति बनती है, तो दोनों तरफ के सैनिकों के लिए हालात और मुश्किल हो सकती हैं। इसलिए शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों में बैठक होती है।

दोनों देशों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से जटिल बना हुआ है। साल 2020 के बाद पूर्वी लद्दाख में हुए तनाव के बाद दोनों देशों ने कई दौर की सैन्य और राजनयिक बातचीत की है। अरुणाचल क्षेत्र में कोर कमांडर स्तर की नियमित बैठकें इस बात का संकेत हैं कि दोनों पक्ष स्थानीय स्तर पर समस्याएं सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।