राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में 1948 के जीप खरीद मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था। भारतीय सेना को युद्ध के लिए जीपों की जरूरत थी। इसी दौरान कांग्रेस के एक करीबी व्यक्ति ने सेना के लिए जीप खरीदने को लेकर एक कंपनी के साथ सौदा किया। जीपों की खरीद के लिए भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन भारतीय सेना को एक भी जीप नहीं मिली।