26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / पेट्रोल के टैंकर में लगी भीषण आग, मिस्र में 31 लोगों की मौत

पेट्रोल के टैंकर में लगी भीषण आग, मिस्र में 31 लोगों की मौत

Petrol Tanker Fire In Egypt: मिस्र में पेट्रोल के एक टैंकर में भीषण आग लगने से हाहाकार मच गया। इस हादसे में 31 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:06 AM IST

Petrol tanker fire in Egypt

पेट्रोल के टैंकर में लगी भीषण आग (Photo - Video Screenshot)

मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) के पास बुधवार की रात पेट्रोल के एक टैंकर में भीषण आग लग गई। यह हादसा गीज़ा (Giza) प्रांत के अल-वर्राक (Al-Warraq) जिले में रिंग रोड पर हुआ, जिससे हाहाकार मच गया। आग इतनी भीषण थी, कि पेट्रोल के टैंकर के साथ ही आसपास के करीब 27 व्हीकल्स जलकर खाक हो गए। इसमें कारें और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पेट्रोल का टैंकर सड़क पर पलट गया और इसके बाद उसमें आग लग गई।

31 लोगों की मौत

मिस्र के अल-वर्राक जिले में रिंग रोड पर पेट्रोल के टैंकर में आग लगने की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई। मिस्र के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की।

कई लोग घायल

मिस्र के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस हादसे में करीब 21 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे के बाद तुरंत 39 एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजीं, जिससे घायलों को तुरंत अस्पताल भेजे जा सके। घटनास्थल पर मिस्र रेड क्रिसेंट ने भी बचाव टीमों को तैनात किया।

किस वजह से हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार पेट्रोल का यह टैंकर सड़क पर एक हाई-वोल्टेज बिजली केबल गिरने से ड्राइवर का कंट्रोल छूटने की वजह से हुआ। इससे टैंकर डिवाइडर को पार कर पलट गया और पेट्रोल सड़क पर फैल गया। धमाके के साथ पेट्रोल ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में टैंकर के साथ आसपास के अन्य व्हीकल्स ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि कई कारें एक-दूसरे से चिपक गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने नज़दीकी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया, खुद घटनास्थल और अस्पतालों का दौरा किया तथा घायलों की स्थिति का जायज़ा लिया।

मामले की जांच शुरू

मामले की जांच शुरू हो गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी कि टैंकर निजी ठेकेदार का था, सरकारी नहीं। कई शवों की अभी भी पहचान नहीं हुई है। मिस्र सरकार ने कहा है कि इस हादसे से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।