26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / बांग्लादेश में बेकाबू हिंसा! यूनुस के ग्रामीण बैंक पर 15 दिन में 100 हमले, पेट्रोल बम से मचा हड़कंप

बांग्लादेश में बेकाबू हिंसा! यूनुस के ग्रामीण बैंक पर 15 दिन में 100 हमले, पेट्रोल बम से मचा हड़कंप

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच हिंसा तेज हो गई है। मुहम्मद यूनुस के ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर 100 के करीब हमले हुए हैं। वहीं, शेख हसीना की वापसी को लेकर तनाव और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, कपड़ा श्रमिकों के विरोध के बाद सरकार ने न्यूनतम वेतन में 36% बढ़ोतरी का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:32 AM IST

Bangladesh latest political violence

मुहम्मद यूनुस और तारिक रहमान (Photo-IANS)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच हिंसा का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब उपद्रवी अंतरिम सरकार के सलाहकार रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के द्वारा स्थापित किए गए ग्रामीण बैंकों को निशाना बना रहे हैं। पिछले 15 दिनों में बैंक की शाखाओं और कार्यालयों पर आगजनी और तोडफ़ोड़ की करीब 100 घटनाएं सामने आई हैं।

बैंक की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में 10 नवंबर से 24 नवंबर तक हुई घटनाओं का ब्योरा दर्ज है। हमलावरों ने कई जगह पेट्रोल बम फेंके। कुछ शाखाओं में फर्नीचर, कंप्यूटर, सीसीटीवी उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया। गोपालगंज के काशियानी स्थित शाखा में तोडफ़ोड़ के बाद बड़ी संख्या में लोन संबंधी दस्तावेज जला दिए गए। वहीं, लालमोनिरहाट और टांगाइल में मंगलवार तडक़े पेट्रोल बम फेंके गए।

16 दिसंबर को बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उपद्रवियों ने चटगांव में यूनुस के पैतृक घर को भी आग के हवाले कर दिया था।

यूनुस का आरोप, यह सुनियोजित अभियान: यूनुस ने हमलों को सुनियोजित अभियान बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है। ग्रामीण बैंक के करीब 1.1 करोड़ कर्जदार हैं, जिनमें 97 प्रतिशत महिलाएं हैं।

हसीना और बांग्लादेश की सरकार के बीच का मामला: एमइए

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह अलग विषय है। यह मुद्दा शेख हसीना और बांग्लादेश की सरकार के बीच का है। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा पर भी चिंता जताई।

कपड़ा श्रमिकों ने झुकाया, 36% बढ़ेगा वेतन

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कपड़ा निर्यातक देश बांग्लादेश में कपड़ा श्रमिकों के विरोध और हिंसा के बाद तारिक रहमान सरकार को झुकना पड़ा है। कपड़ा श्रमिकों का मासिक वेतन 36 % तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है। यह अब 12,500 टका (100 डॉलर) से 17,000 टका (136 डॉलर) किया जाएगा।

श्रमिकों के देशव्यापी विरोध के बाद कारखानों में कामकाज और उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। बढ़ा हुए वेतन की व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी। हालांकि श्रमिकों ने 30 हजार रुपए टका न्यूनतम वेतन की मांग की थी। सरकार की मध्यस्थता के बावजूद कारखाना मालिकों और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच सहमति नहीं बन सकी थी छह सदस्यों के बोर्ड के मतदान के जरिए न्यूनतम वेतन पर निर्णय लिया गया।