Hindi News / World / बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना के समर्थन में उतरे आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर बम से हमला; 30 से ज्यादा घायल
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना के समर्थन में उतरे आवामी लीग कार्यकर्ताओं पर बम से हमला; 30 से ज्यादा घायल
Sheikh Hasina Home District Gopalganj Violence: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर बम से हमला किया गया, जिसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हुए।
Bangladesh Violence: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। पूर्व पीएम शेख हसीना के गृह जिले में उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। इसमें 30 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आवामी लीग के कार्यकर्ता शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान उन पर बम फेंके गए। गोपालगंज में कई दुकानों और घरों में भी तोड़फोड़ की गई है।
आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले
बता दें कि शेख हसीना के वापसी के ऐलान के बाद लगातार उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। बांग्लादेश में आवामी लीग और पार्टी की गतविधियों पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर से भारत विरोधी बयानबाजी तेज हो गई है। नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक और विपक्षी नेता नाहिद इस्लाम ने भारत के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने भारत पर बांग्लादेश को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
नाहिद इस्लाम ने कहा कि भारत एक 'हत्यारे' को अपने यहां पनाह दे रहा है और अपनी जमीन का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ होने दे रहा है। नाहिद ने भारत के कथित वर्चस्ववाद के खिलाफ देश की सभी राजनीतिक ताकतों से एकजुट होने की अपील की।
भारतीय वर्चस्ववाद से है लड़ाई- नाहिद इस्लाम
मीडिया से बात करते हुए नाहिद इस्लाम ने कहा कि अब उनकी लड़ाई अवामी लीग से नहीं, बल्कि भारतीय वर्चस्ववाद से है। उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर था, जो अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रही हैं।
गंगा जल समझौते को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
इस दौरान नाहिद इस्लाम ने भारत के साथ गंगा जल बंटवारे के समझौते को लेकर भी बांग्लादेश सरकार से सख्त रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ होने वाली बातचीत में बांग्लादेश को अपने हितों की मजबूती से पैरवी करनी चाहिए और नदी के पानी में अपना उचित हिस्सा सुनिश्चित करना चाहिए।
बता दें कि गंगा जल बंटवारे का मौजूदा समझौता 12 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में इसके नवीनीकरण को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।