20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / शेख हसीना के पासपोर्ट वाले पत्र पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल, हस्ताक्षर जाली होने का आरोप

शेख हसीना के पासपोर्ट वाले पत्र पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल, हस्ताक्षर जाली होने का आरोप

शेख हसीना के पासपोर्ट और NID वाले पत्र पर बांग्लादेश ने सवाल उठाए हैं। पीएम के सलाहकार ने हस्ताक्षर जाली होने का आरोप लगाया। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 20 Nov 2026, 8:56 AM IST

Sheikh Hasina

शेख हसीना (Photo - ANI)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वतन वापसी के ऐलान के बाद से पड़ोसी देश की सियासत में भूचाल आ गया है। कई जगहों पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और आवामी लीग के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। बीते दिनों हिंसक झड़प के दौरान आवामी लीग और BNP के कार्यकर्ताओं के मारे जाने की खबर है। अब जानकारी सामने आ रही है कि बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने लंदन की लॉ फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के एक नए पत्र की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं। यह पत्र नई दिल्ली में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त को भेजा गया था। इसका संबंध पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र से जुड़ा है।

बांग्लादेश के पीएम के राजनीतिक सलाहकार ने क्या लगाए आरोप

पीएम तारिक रहमान के राजनीतिक सलाहकार मोहम्मद रशीद खान ने आरोप लगाया कि पत्र में शेख हसीना के हस्ताक्षर जाली हैं। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली स्थित उच्चायोग के अधिकारियों ने पत्र की जांच की। उन्होंने ये हस्ताक्षर जाली पाया।

रशीद खान ने कहा कि शेख हसीना ने पीएम रहते हुए सभी सरकारी दस्तावेजों में बांग्ला में हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति का हस्ताक्षर वही रहना चाहिए, जो पहले से सरकारी कागजों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि शेख हसीना एक व्यक्ति हैं। उनका हस्ताक्षर भी एक ही होना चाहिए। उन्होंने पूछा कि मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों ने पत्र भेजने से पहले हस्ताक्षर की भाषा क्यों नहीं जांची। वे हसीना से पूछ सकते थे कि वे बांग्ला में हस्ताक्षर करती हैं या अंग्रेजी में। उन्होंने कहा कि चोर कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाते हैं। मैट्रिक्स चैंबर्स ने हसीना के हस्ताक्षर की कथित नकल करते हुए यही गलती की।

शेख हसीना के वकीलों ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को ईमेल पत्र भेजा था

गौरतलब बात यह है कि नवंबर महीने के शुरुआत में शेख हसीना के वकीलों ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को ईमेल पत्र भेजा था। इसमें उच्चायुक्त से जरूरी कार्रवाई करने और हसीना को पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र देने का आग्रह किया था। इस पत्र में कहा गया कि हसीना की बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों से जुड़े दायित्वों के आधार पर आवेदन पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।