समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित शरणार्थी शिविरों में करीब 12 लाख रोहिंग्या रह रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, करीब 5.5 लाख रोहिंग्या अब भी म्यांमार में हैं। वहां उनकी आवाजाही, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसरों पर कई तरह की पाबंदियां लगी हुई हैं।