विदेश

ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की अपील के पीछे पाकिस्तान की ‘नापाक’ चाल!

पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है। पर क्या इसके पीछे उसकी कोई 'नापाक' चाल है?

2 min read
Jun 21, 2025
Pakistan's evil plan behind call for Donald Trump to get Nobel Peace Prize (Photo - Patrika Network)

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), शांति के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize For Peace) पाने के कितने इच्छुक हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए कई देशों के बीच जंग रुकवाने का झूठा क्रेडिट लेते हुए कहा कि इतना सब करने के बाद भी उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। ट्रंप ने इस पोस्ट में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध रुकवाने का क्रेडिट भी लिया। हालांकि भारत की तरफ से एक से ज़्यादा मौकों पर यह साफ कर दिया गया है कि अमेरिका या अन्य किसी तीसरे पक्ष की दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाने में कोई भूमिका नहीं थी। खुद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह कह चुके हैं और उन्होंने तो ट्रंप से फोन पर बात के दौरान भी यह बात कही थी। हालांकि इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने ट्रंप को इस बात का क्रेडिट देते हुए एक बड़ी मांग की है।

पाकिस्तान ने की ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग

पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है। पाकिस्तानी सरकार ने ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कराने का क्रेडिट देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को 2026 के शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है। ट्रंप ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर को इसी वजह से व्हाइट हाउस में मीटिंग और लंच का न्यौता दिया था क्योंकि मुनीर ने भी ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की थी।

पाकिस्तान की 'नापाक' चाल!

पाकिस्तान की तरफ से भले ही भारत से उसके युद्ध को रुकवाने के विषय पर ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की जा रही है, लेकिन इसके पीछे उसकी मंशा कुछ और ही लगती है। पाकिस्तान को भी पता है कि भारत से युद्ध रुकवाने में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी। इसके बावजूद भी पाकिस्तान लगातार ट्रंप को इसके लिए क्रेडिट दे रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान नोबेल पुरस्कार के बहाने 'नापाक' चाल चलते हुए कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप का समर्थन चाहता है।

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: अगर ट्रंप ने नहीं दिया साथ तो क्या नेतन्याहू फोड़ेंगे ईरान पर परमाणु बम?

आर्थिक और तकनीकी मदद भी चाहता है पाकिस्तान

ट्रंप को नोबेल पुरस्कार की मांग के बहाने पाकिस्तान, अमेरिका से आर्थिक और तकनीकी मदद भी चाहता है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की कमर टूटी हुई है। ऐसे में अगर उसे अमेरिका से आर्थिक सहायता मिलती है, तो उसकी कंगाल स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- “भारत हमें हथियार दे तो पाकिस्तान को सिखा देंगे सबक” – बलूच कमांडर

Also Read
View All

अगली खबर