पाकिस्तानी सरकार की तरफ से बलूचिस्तान की उपेक्षा की जाती है। वहीं पाकिस्तानी सेना भी बलूचों पर अत्याचार करती है और उनके मानवाधिकारों का हनन करती है। इसी वजह से बलूचिस्तान, पाकिस्तान से आज़ादी चाहता है। पाकिस्तानी सेना किस हद तक बलूचों पर अत्याचार करती है, इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेना, आए दिन ही बलूच निवासियों को उनके घर से किडनैप कर लेती है। कभी-कभी तो उनकी हत्या भी कर दी जाती है। इस तरह के मामले आए दिन ही सामने आते हैं और कई मामलों को तो सामने आने ही नहीं दिया जाता।