इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध हर दिन गंभीर हो रहा है। इज़रायली हमलों का जवाब देने के लिए ईरान भी इज़रायल पर हमलों से पीछे नहीं हट रहा है। इज़रायली हमलों की वजह से ईरान में कई परमाणु ठिकानों, सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। ईरानी सेना के कई बड़े अधिकारी, कई परमाणु वैज्ञानिक इस युद्ध की वजह से अब तक मारे जा चुके हैं। इसी अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पाकिस्तान (Pakistan) के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) की व्हाइट हाउस (White House) में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मुनीर ने ट्रंप को युद्ध से जुड़े एक गंभीर पहलू के बारे में चेताया।