विदेश

इज़रायली हमलों में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 26 हज़ार पार

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 26 हज़ार को पार कर चुका है।
2 min read
dead_palestinians_in_war.jpg
Dead Palestinians due to Israel attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण हमले शुरू करते हुए तबाही मचा दी। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध विराम खत्म होने के बाद इज़रायली सेना ने फिर से गाज़ा और आसपास तबाही मचानी शुरू कर दी जो अभी भी जारी है। हमास के खिलाफ जंग में इज़रायल के 200 से ज़्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है पर इस युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है।


मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 26 हजार पार

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 26 हज़ार पार पहुंच गया है। सिर्फ गाज़ा में ही अब तक 25 हजार से ज़्यादा फिलिस्तीनी लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 25,700 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 370 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।


घायलों की संख्या 67 हज़ार पार

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 63,740 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,250 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राज्य अलाबामा ने सज़ा-ए-मौत के लिए किया नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल, देश में पहली बार हुआ ऐसा


Published on:
26 Jan 2024 11:24 am