तुर्की में आज परफ्यूम के एक वेयरहाउस में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
तुर्की (Turkey) में आज आग लगने का मामला सामने आया है। देश के कोकाएली (Kocaeli) प्रांत के दिलोवासी (Dilovasi ) जिले में आज, शनिवार, 8 नवंबर को एक परफ्यूम के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। लोकल मीडिया के अनुसार आग लगने से पहले कई धमाके हुए, जिससे आग तेज़ी से पूरे वेयरहाउस में फैल गई। इससे हड़कंप मच गया। वेयरहाउस में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
तुर्की के कोकाएली प्रांत के दिलोवासी जिले में स्थित एक परफ्यूम के वेयरहाउस में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि वेयरहाउस की 2 मंजिलें पूरी तरह से तबाह हो गईं।
इस हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
आग लगने की खबर मिलते हुए कई फायर यूनिट्स को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। करीब घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाले एल्कोहॉल और अन्य ज्वलनशील रसायनों में किसी तरह आग लग गई। इसी वजह से धमाके हुए और आग फैल गई।