बोस्निया एंड हर्जेगोविना के रिटायरमेंट होम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
बोस्निया एंड हर्जेगोविना (Bosnia and Herzegovina) में मंगलवार की रात को एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। तुज़ला (Tuzla) शहर के एक रिटायरमेंट होम में रात को भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रिटायरमेंट होम की सातवीं मंज़िल पर अचानक से आग लग गई। रिटायरमेंट होम में ज़्यादातर लोग बुज़ुर्ग थे, जिसकी वजह से उन्हें बाहर निकलने में भी दिक्कत हुई।
बोस्निया एंड हर्जेगोविना के तुज़ला शहर में मंगलवार की रात को रिटायरमेंट होम में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रिटायरमेंट होम के निवासी और कर्मचारी थे।
इस हादसे में 20 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में रिटायरमेंट होम के निवासी और कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, फायरफाइटर्स और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें पहले घटनास्थल पर ही फर्स्ट एड दिया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आग लगने की खबर मिलते ही कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं और फायरफाइटर्स आग को बुझाने में जुट गए। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने में एक घंटा लगा।
बोस्निया एंड हर्जेगोविना के तुज़ला शहर के रिटायरमेंट होम में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।