विदेश

पेरू में उथल-पुथल तेज़, Pedro Castillo को राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद भड़के दंगे

Peru Riots: पेरू में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद उथल-पुथल और भी तेज़ हो गई है। पर कैसे? आइए जानते हैं।

2 min read
Peru Protests

पेरू (Peru) में पिछले कुछ समय से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। बुद्धवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया और देश की उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति बनाया गया है। पेड्रो कैस्टिलो को पेरू के राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद से देश में उथल-पुथल और भी तेज़ हो गई है।


पेरू में भड़के दंगे

पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में दंगे और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पेड्रो कैस्टिलो ने पेरू में इमरजेंसी की स्थिति लाकर देश की विधायिका को भंग करते हुए तानाशाह की तरह सरकार बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद पेरू की काँग्रेस ने महाभियोग चलाकर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया। 130 सदस्यीय संसद में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाने के प्रस्ताव के पक्ष में 101 वोट पड़े और इसके खिलाफ 6 वोट। 10 सांसदों ने इस मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद पेड्रो को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। इसी वजह से पेरू में अशांति बढ़ गई है और पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं और दंगे शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया

पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में पेरू की राजधानी लीमा (Lima) में भारी तादाद में लोगों ने प्रदर्शन और दंगे किए। इन प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हो गई। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया। पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में पेरू में हो रहे इन दंगों से देश में अशांति और भी बढ़ने की संभावना है।


Published on:
09 Dec 2022 12:16 pm
Also Read
View All