विदेश

आरएसएफ ने मस्जिद पर की बमबारी, कुरान पढ़ रहे 2 बच्चों की मौत और 13 घायल

Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ ने एक बार फिर आतंक मचाया है। एक मस्जिद पर बमबारी करते हुए आरएसएफ ने कत्लेआम मचा दिया।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
RSF carries out drone air strikes in Sudan
RSF carries out drone air strikes in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच अभी भी युद्ध जारी है। 15 अप्रैल 2023 से दोनों पक्षों के बीच युद्ध चल रहा है जिसमें अब तक हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लाखों लोग युद्ध की वजह से बेघर हो चुके हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में आरएसएफ के लड़ाके अक्सर ही दहशत फैलाते हैं। ऐसा ही कुछ बुधवार को भी हुआ, जब आरएसएफ ने दक्षिण कोर्डोफन (South Kordofan) राज्य के अल-रहाद (al-Rahad) शहर को निशाना बनाया।

मस्जिद पर की बमबारी

आरएसएफ के लड़ाकों ने बुधवार को अल-रहाद शहर में एक मस्जिद पर ड्रोन से बमबारी की। इस वजह से जोर के धमाके हुए और चीखपुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

2 बच्चों की मौत

जिस समय आरएसएफ ने बमबारी की, उस समय मस्जिद में बच्चे कुरान पढ़ रहे थे। आरएसएफ के इस हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई, जिससे मातम छा गया।

13 लोग घायल

आरएसएफ के इस हमले में बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Updated on:
16 Feb 2026 04:22 pm
Published on:
12 Feb 2026 03:26 pm