विदेश

PM Modi Seychelles Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के मायने, इससे भारत को क्या लाभ होगा, जानिए

PM Modi in Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स दौरा भारत और सेशेल्स के रिश्तों के बीच सेतु का काम करेगा। वे सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
2 min read
Jun 27, 2026
PM Modi Seychelles Visit News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स में राजकीय सम्मान से स्वागत हुआ । (फोटो:IANS)

PM Narendra Modi Visit Seychelles : हिंद महासागर के बीचों-बीच स्थित सेशेल्स, भारत के 'विजन सागर' यानि क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास और 'महासागर' का एक अहम स्तंभ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स का दौरा समुद्री क्षेत्र की जानकारी और समुद्री डकैती-रोधी अभियानों में संयुक्त प्रयासों को बहुत मजबूत करने में अहम किरदार निभाएगा। मोदी का यह दौरा वहां के 50वें राष्ट्रीय दिवस पर 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर हो रहा है, यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की गोल्डन जुबली का जश्न है। यह दौरा हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक, समुद्री और आर्थिक मौजूदगी बहुत मजबूत करने में कारगर साबित होगा और दोनों देशों की लंबे समय से चली आ रही द्विपक्षीय साझेदारी और पुख्ता करेगा।

दोनों देशों का संयुक्त विजन

यह दौरा पहले से तय भारत-सेशेल्स संयुक्त विजन आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा, जिसका मकसद बेहतर जुड़ाव के माध्यम से स्थिरता, आर्थिक विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह AI, साइबर सुरक्षा और समुद्री विज्ञान जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी सहयोग का दायरा बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पहल

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। सेशेल्स की रक्षा और समुद्री सुरक्षा जरूरतों मसलन तेज गश्ती नौकाएं और बुनियादी ढांचा उपहार में देने व पूरा करने में मदद करके, भारत महत्वपूर्ण समुद्री संचार मार्गों को सुरक्षित कर रहा है और इस क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी देशों के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला कर रहा है।

सॉफ्ट पावर और वैश्विक स्थिति

अफ्रीका क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण द्वीप देश के साथ संबंध मजबूत करने से इंडो-पैसिफिक में एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदार और सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की भूमिका अहम है।

आर्थिक और सतत विकास

यह साझेदारी ब्लू इकोनॉमी, सौर ऊर्जा संयंत्रों और संयुक्त सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर केंद्रित है, जिससे भारतीय प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए नए आर्थिक अवसर और बाजार खुलेंगे।

भारत और सेशेल्स के बीच प्रवासी संबंध

सेशेल्स में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासी एक अहम 'जीवंत सेतु' के तौर पर काम करते हैं, जो सामाजिक-आर्थिक संबंधों को मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। भारत-सेशेल्स का सस्टेनेबिलिटी और आर्थिक मामलों के लिए एक खास और संयुक्त विजन है।

मोदी ने राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान का दौरा किया, कछुआ देखा

प्रधानमंत्री मोदी ने मोदी ने विशेष कछुआ देखा और राष्ट्रपति पेट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स में राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान का दौरा किया। इससे पूर्व हवाई अडडे पर सांस्कतिक व स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

Published on:
27 Jun 2026 05:32 pm