27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स ने भारत को दिया समर्थन, UNSC की स्थायी सीट की वकालत

पीएम नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे से पहले सेशेल्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। विदेश मंत्री बैरी फॉरे ने कहा कि भारत की वैश्विक भूमिका और योगदान उसे स्थायी सीट का हकदार बनाते हैं।
2 min read
Google source verification
Seychelles backs India's UNSC bid.

सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे (Photo - ANI)

Seychelles on India: पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे से पहले शनिवार को भारत को बड़ा समर्थन मिला है। दरअसल, सेशेल्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की वकालत की है। सेशेल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत अपनी विशाल जनसंख्या, वैश्विक भूमिका, शांति एवं सुरक्षा, विशेषकर समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के कारण संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले मंच पर स्थायी सदस्यता का हकदार है।

इस संबंध में सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे ने कहा, '1945 में स्थापित वैश्विक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को आज की वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करना चाहिए। भारत जैसे देशों और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों के लिए अधिक संतुलित प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, क्योंकि प्रमुख वैश्विक संस्थानों में उनके पास स्थायी प्रतिनिधित्व नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत अपनी जनसंख्या, वैश्विक भूमिका, शांति स्थापना अभियानों, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय कूटनीति में योगदान के आधार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का पूर्णतः हकदार है।'

बैरी फॉरे ने यह भी कहा, 'सेशेल्स इस रुख (UNSC में स्थायी सीट) का समर्थन करता है। भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उसकी स्थायी सदस्यता वैश्विक संतुलन तथा विश्व शांति को और मजबूत करेगी।'

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हो चुके हैं। वे 27-29 जून तक राजधानी विक्टोरिया में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस समारोह में भारतीय तटरक्षक बलों एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज भी हिस्सा लेंगे। यह पीएम मोदी का 11 साल बाद सेशेल्स दौरा है। इससे पहले उन्होंने 2015 में इस देश का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के नेशनल डे सेलिब्रेशन्स के गोल्डन जुबली समारोह में 'गेस्ट ऑफ़ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच भारत-सेशेल्स संबंधों को मजबूत करने, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग