
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज को भ्रष्टाचार के आरोपों में अब कोर्ट के ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। न्यायाधीश जुआन कार्लोस पेनाडो ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने गोमेज को देश छोड़कर जाने से भी रोक दिया है।
न्यायाधीश ने बेगोना गोमेज को अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्हें हर महीने दो बार कोर्ट में हाजिर होना होगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सांचेज सरकार पहले से ही कई भ्रष्टाचार के मामलों से घिरी हुई है।
बेगोना गोमेज पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की पत्नी होने का फायदा उठाकर कुछ कंपनियों को काम के ठेके दिलवाए। ये आरोप फार-राइट ग्रुप्स ने लगाए हैं। गोमेज ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वे बेबुनियाद हैं।
खबर पर अपडेट जारी है…