विदेश

वेनेज़ुएला में भूकंपों से इंटरनेट पर पड़ा असर तो मदद के लिए आगे आए एलन मस्क, एक महीने देंगे फ्री स्टारलिंक सेवाएं

Venezuela Earthquakes:Earthquakes In Venezuela: वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों की वजह से देशभर में कई जगह इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ा है। ऐसे में अब एलन मस्क मदद के लिए आगे आए हैं।
2 min read
Jun 26, 2026
Starlink
स्टारलिंक (File Photo)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में 25 जून को आए डबल भूकंपों (Double Earthquakes) की वजह से अब तक 235 लोग मारे गए हैं और 4,300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई हज़ार लोग इन भूकंपों की वजह से लापता हो गए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों की संख्या 10,000-1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। भूकंपों के बाद देश में कई जगह इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा है। ऐसे में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) मदद के लिए आगे आए हैं।

एक महीने देंगे फ्री स्टारलिंक सेवाएं

मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) ने एक महीने तक वेनेज़ुएला में फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने की बात कही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्टारलिंक ने लिखा, "वेनेज़ुएला में आए विनाशकारी भूकंपों से प्रभावित लोगों के लिए स्टारलिंक नए और मौजूदा ग्राहकों को 25 जुलाई तक फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं दे रहा है। हम सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में तेज़ी से स्टारलिंक टर्मिनल लगाने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए भी काम कर रहे हैं।"

ताश के पत्तों की तहह ढही इमारतें

वेनेज़ुएला में 25 जून को भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया, जिसकी गहराई 21.9 किलोमीटर रही। इसके 38 सेकंड्स बाद भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। दोनों ही भूकंप काफी घातक थे, जिनकी वजह से प्रभावित क्षेत्रों में ताश के पत्तों की तरह इमारतें ढह गईं और मलबे में तब्दील हो गईं। देश की राजधानी काराकस (Caracas) समेत कई जगह डबल भूकंपों की वजह से घर और इमारतें तबाह हो गए। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। अमेरिका, मैक्सिको, अल साल्वाडोर, कोलंबिया, ब्राज़ील, इक्वाडोर, डोमिनिकन रिपब्लिक, चिली, अर्जेंटीना, बोलीविया, पनामा, उरुग्वे, क्यूबा, कतर, तुर्की, ईरान, स्विट्रज़लैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, जापान, चीन और कई अन्य देशों ने रेस्क्यू टीमें भेजी हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद मिल सके।

Published on:
26 Jun 2026 12:24 pm