विदेश

इस मुस्लिम देश में बुर्का हुआ बैन, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

Ban On Burqa: एक मुस्लिम देश ने बुर्के के विषय में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस पर बैन लगा दिया है। सिर्फ बुर्का की नहीं, बल्कि हिजाब पर भी बैन लगा दिया गया है।
less than 1 minute read
Jul 02, 2025
Ban on burqa
Ban on burqa (Representational Photo)

मुस्लिम महिलाओं में बुर्का पहनना काफी सामान्य है। अपना चेहरा छिपाने के लिए मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं। मुस्लिम देशों में तो इसको लेकर काफी सख्ती भी है, लेकिन पिछले कुछ समय में कुछ देशों में बुर्के का विरोध भी देखने को मिला है। ऐसे में कुछ मुस्लिम देश ही अब बुर्के के खिलाफ हो रहे हैं और इस पर बैन लगा रहे हैं। ऐसे देशों की लिस्ट में अब एक और देश का नाम जुड़ गया है। एक और मुस्लिम देश (Muslim Country) में अब महिलाओं के बुर्का (Buraq) पहनने पर बैन लगा दिया है।

कजाकिस्तान में बैन हुआ बुर्का

कजाकिस्तान (Kazakhstan) में बुर्का पहनने पर बैन लग गया है। इतना ही नहीं, कजाकिस्तान में हिजाब और निकाब पर भी बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने वाला कजाकिस्तान सेन्ट्रल एशिया का नवीनतम देश बन गया है। इस बैन के इटहट अब कजाकिस्तान में महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का नहीं पहन सकती।


राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है बुर्का

तोकायेव ने यह भी कहा कि कजाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इसी बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर बैन लगाया है।


पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना

कजाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का, हिजाब और निकाक पहनने पर लगे बैन के बाद अब अगर कोई महिला इस कानून का उल्लंघन करती हुई पाई जाती है. तो उसे जुर्माना देना होगा। इस अहम कानून को कजाकिस्तान की संसद ने देश में बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद और सुरक्षा चिंताओं के बीच लागू किया है।

Updated on:
02 Jul 2025 09:44 am
Published on:
02 Jul 2025 09:41 am