
US-Iran War: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान के बंदर अब्बास, कोनारक, सीरिक, चाबहार समेत कई शहरों में अमेरिकी हमले हुए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर और मिजान ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। ईरानी समाचार एजेंसी के मेहर के मुताबिक, बंदर अब्बास के साथ सीरिक में भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, चाबहार और कोनारक के करीब भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो गया है। वहीं समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, ताजा अमेरिकी हमलों के बाद चाबहार के कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
अमेरिका ने ईरान पर ताजा हमलों में उत्तरी प्रांत गोलिस्तान के अक्काला में स्थित अक टका खान पुल क्षेत्र को बनाया निशाना। यह जानकारी फॉर्स समाचार एजेंसी के हवाले से दी गई है। अमेरिका के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि IRGC ने इस हमले पर करारा जवाब देने की चेतावनी दी है।
ईरान ने ताजा अमेरिकी हमलों को लेकर पत्र लिखे हैं। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया द्वारा दी गई है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने अमेरिका पर ईरान की संप्रभुता पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है।
अमेरिका हमले के जवाब में ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला बोला है। इस संबंध में कुवैत की सेना की ओर से बताया गया है कि एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव है। ईरान के ड्रोन और मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक रही है। धमाकों की आवाज एयर डिफेंस द्वारा इन हमलों द्वारा रोके जाने का परिणाम है। KUNA समचाार एजेंसी ने बताया है कि पूरे देश में सायरन के बज रहे हैं।
ईरान के हमले को लेकर बहरीन भी अलर्ट मोड में हैं। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बजाए गए हैं। मंत्रालय ने नागरिकों और देश में रहने वाले लोगों से शांति बनाए रखने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।