Iran–US War: खामनेई की मौत की पुष्टि करते हुए, ट्रंप ने कहा कि अब ईरानी लोगों के पास अपना देश वापस लेने का सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की IRGC, सेना और कई सुरक्षा बल अब लड़ना नहीं चाहते और अमेरिका से सुरक्षा (इम्यूनिटी) मांग रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि “अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में सिर्फ मौत मिलेगी।”
Iran Supreme Leader Ali Khamenei Death: अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई मारे जा चुके हैं। यह वही दावा है जिसे इजरायल पहले ही संकेतों में बताया था, लेकिन ट्रंप ने अब इस बात की सीधी पुष्टि कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई अब नहीं रहे। ट्रंप के अनुसार, खामेनेई इतिहास के सबसे खतरनाक और बुरे लोगों में से एक थे। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत सिर्फ ईरान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिका और दुनिया भर के उन लोगों के लिए भी इंसान है, जो ईरानी शासन और उसके समर्थक समूहों की हिंसा का शिकार हुए।
ट्रंप ने बताया कि खामेनेई अमेरिका की उन्नत खुफिया तकनीक और ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सके और अमेरिका ने यह कार्रवाई इजरायल के साथ मिलकर की। उनका दावा है कि खामेनेई के साथ कई अन्य बड़े ईरानी नेता भी मारे गए।
ट्रंप ने आगे कहा कि अब ईरानी लोगों के पास अपना देश वापस लेने का सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की IRGC, सेना और कई सुरक्षा बल अब लड़ना नहीं चाहते और अमेरिका से सुरक्षा (इम्यूनिटी) मांग रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि “अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में सिर्फ मौत मिलेगी।”
ट्रंप के मुताबिक, वह उम्मीद करते हैं कि ईरान की सेना और पुलिस अब आम नागरिकों के साथ मिलकर देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में खामेनेई की मौत के बाद एक ही दिन में भारी तबाही हुई है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी कई दिनों तक जारी रहेगी, जब तक कि मध्य पूर्व और दुनिया में शांति का मकसद पूरा नहीं हो जाता।