विदेश

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में अचानक दो दिन की छुट्टी

Iran US Conflic: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर के बाद इस्लामाबाद में अहम वार्ता होने जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, छुट्टी की घोषणा और पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच शांति समाधान पर चर्चा होगी।

2 min read
Apr 09, 2026
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। (फोटो- IANS)

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए युद्धविराम (सीजफायर) लागू हुआ है। अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता होनी है। इसके लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। बातचीत में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं।

इसी के तहत इस्लामाबाद और रावलपिंडी प्रशासन ने 9 और 10 अप्रैल के लिए छुट्टी घोषित की है। यह अवकाश बेहद कम समय के नोटिस पर घोषित किया गया है। हालांकि इस छुट्टी के कारणों का उल्लेख स्थानीय प्रशासन या पाकिस्तान सरकार की ओर से नहीं किया गया है। पाकिस्तान में जिस स्थान पर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल रुकेंगे, वहां रेड ज़ोन घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं, रेड ज़ोन स्थित होटलों को भी सरकार के निर्देश के बाद खाली करा लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम तक इन होटलों में केवल विदेशी प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षाकर्मी ही रहेंगे। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवश्यक सेवाएं जैसे पुलिस, अस्पताल, बिजली और गैस की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Donald Trump Supports Israel: लेबनान में इजरायल के हमले पर डोनाल्ड ट्रंप का आया बड़ा बयान, कहा- हिजबुल्लाह सीजफायर में नहीं शामिल

वार्ता में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता का नेतृत्व करेंगे, वहीं ईरान की ओर से भी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के आने की उम्मीद है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से पुष्टि की गई है कि 10 अप्रैल को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुसार, इस वार्ता का उद्देश्य शांति के लिए स्थायी समाधान निकालना है।

मौजूदा स्थिति में सीजफायर

पाकिस्तान की मध्यस्थता में हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर हुआ था। इसके बाद दोनों देशों के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष के समाप्त होने का रास्ता खुला है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद इज़रायल की ओर से लेबनान और बेरूत पर हमला किया गया है। इज़रायल के इस हमले को ईरान की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन बताया गया है। वहीं अमेरिका ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ की गई कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा है कि इज़रायल इस समझौते का हिस्सा नहीं है। इज़रायल ने भी अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें

Donald Trump Supports Israel: लेबनान में इजरायल के हमले पर डोनाल्ड ट्रंप का आया बड़ा बयान, कहा- हिजबुल्लाह सीजफायर में नहीं शामिल

Also Read
View All