US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। समझौते के मसौदे में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने, ईरान में 300 अरब डॉलर के निवेश, प्रतिबंधों में राहत और 60 दिनों के युद्धविराम विस्तार जैसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं। हालांकि अंतिम समझौते के लिए अभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता की मंजूरी का इंतजार है, जबकि यूरेनियम संवर्धन का मुद्दा अब भी बातचीत का प्रमुख विषय बना हुआ है।
US Iran Deal Update: अमरीका-ईरान के बीच शांति समझौते का मसौदा तैयार होने के बावजूद भी अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और सुप्रीम लीड मोजतबा खामेनेई की सहमति का इंतजार है। अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि दोनों देश समझौते के करीब हैं,लेकिन यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर सहमति बनना बाकी है। वेंस ने दावा किया कि अगर समझौता हो जाता है तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा। 60 दिन के प्रस्तावित युद्ध विराम में अंतिम शांति समझौते पर बातचीत होगी।
हालांकि दोनों ही तरफ से तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार है। इस बीच समझौते के मसौदे को लेकर जानकारी भी सामने आई है। इसमें सबसे चौंकाने वाला बिंदु ईरान में पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर के निवेश पर सहमति है। बताते चलें कि ईरान युद्ध की शुरुआत से युद्ध में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करने की मांग कर रहा है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा भारत की प्रशंसा करते हुए गुरुवार को कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजरायल को आलोचनाओं को सामना करना पड़ता है,लेकिन भारत में स्थिति अलग है। भारत में इजरायल के लिए अविश्वसनीय ओर जर्बदस्त प्यार देखने को मिलता है। भरत जैसे शक्तिशाली देश के साथ हमारा अनूठा संबंध है। सोशल मीडिया पर भी उनके सबसे ज्यादा फॉलोवर्स भारत से ही हैं। वहीं इजरायली सेना ने लेबनान में युद्ध का अपना दायरा बढ़ा दिया है। 10 किमी के येलो सुरक्षा जोन से आगे सैन्य टुकडिय़ां लितानी नदी के उत्तर तक पहुंच गई है।
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के साथ मिलकर टोल वसूली के आरोपों और ट्रंप की धमकी के बाद ओमान ने ईरान से दूरी बना ली है। अमरीकी वित्तमंत्री स्टॉक बेसेंट ने बताया कि उनकी ओमान के राजदूत से बात हुई। उन्होंने भरोसा दिया है स्ट्रेट पर टोल लगाने की कोई योजना नहीं है।
ईरान ने शुक्रवार को दक्षिणी प्रांत बुशहर में अमरीकी युद्धक विमान को मार गिराने का दावा किया। हालांकि अमरीकी सेना ने इस दावे को झूठा करार दिया है। ईरान ने इस विमान को गिराने के लिए नए एयरडिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करने का भी दावा किया है। वहीं ईरानी तेल ढो रहे शैडो फ्लीट के आठ टैंकर जहाजों पर अमरीका ने प्रतिबंध लगा दिया है।