विदेश

US-Iran War: ईरानी नौसेना को खत्म कर रहा अमेरिका, अब तक 30 जहाज डुबोए, ड्रोन कैरियर को भी किया तबाह

US-Iran War: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक विशाल ड्रोन कैरियर को नष्ट कर दिया है और युद्ध की शुरुआत से अब तर उसने 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोया है।

2 min read
Mar 06, 2026
US-Iran War
अमेरिका ने ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला किया (फोटो- अमेरिकी सेंट्रल कमांड एक्स पोस्ट)

US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुआ युद्ध अब भयानक रूप ले चुका है। इस लड़ाई में अब तक सैंकड़ों की जानें जा चुकी है और हजारों परिवार बर्बाद हो गए है। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां ईरान को तबाह करने की ठान ली है, वहीं ईरान भी आखिरी दम तक लड़ने का फैसला कर चुका है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि अमेरिका ने ईरान का एक ड्रोन कैरियर तबाह कर दिया है।

CENTCOM के प्रमुख ने किया दावा

अमेरिका का लक्ष्य ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना और उसकी नौसेना को कमजोर करना है। इस मिशन को अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया है। इस ऑपरेशन के जरिए अमेरिका अपना ईरानी नौसेना का मिटाने का सपना पूरा कर रहा है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अमेरिका एक के बाद एक ईरानी युद्धपोत को निशाना बना रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने दावा किया है कि अब तक अमेरिका ईरान के 30 से ज्यादा युद्धपोत और नौसैनिक जहाजों को तबाह कर चुका है।

IRIS Dena पर अमेरिका ने टॉरपीडो से हमला किया

बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज आईआरआईएस देना (IRIS Dena) को निशाना बनाया था। अमेरिका ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के टॉरपीडो से इस जहाज पर हमला कर दिया था। इस दुखद घटना में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की जान चली गई, वहीं 32 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। IRIS Dena विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) में हिस्सा लेने भारत आया था। यहां से वापस लौटते समय इस जहाज पर अमेरिका ने हमला कर दिया। अमेरिका ने इस हमले को बड़ी उपलब्धि बताया है।

द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर जितना बड़ा था ड्रोन कैरियर

ईरानी जहाज डुबाने के बाद अब अमेरिका ने दावा किया है कि उसने एक ईरानी ड्रोन कैरियर भी तबाह कर दिया है। अमेरिकी दावों के अनुसार इस ड्रोन कैरियर का आकार द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर जितना बड़ा था। अमेरिका ने इस ड्रोन कैरियर पर हमला किया जिसके बाद इसमें आग लग गई। CENTCOM ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन कैरियर में अचानक धमाका होता है जिसके बाद हवा में एक आग का गुबारा उठता है और चारों तरफ धुंआ-धुंआ हो जाता है। CENTCOM ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अमेरिकी सेना ईरानी नौसेना को पूरी तरह खत्म करने के अपने मिशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Published on:
06 Mar 2026 09:59 am