
सूडान (Sudan) और साउथ सूडान (South Sudan) की बॉर्डर के पास अबेई (Abyei) नाम का इलाका काफी समय से विवादित है। इसकी वजह है सूडान और साउथ सूडान दोनों का ही अबेई पर हक जताना। दरअसल अबेई में तेल के भंडार हैं और इस वजह से दोनों देश इस पर अपना हक जताते हैं। अबेई में सूडान और साउथ सूडान दोनों का प्रशासन चलता है। पर इस वजह से दोनों देशों में विवाद भी चलता है। अबेई में अक्सर ही झड़पों के मामले में भी सामने आते हैं और हाल ही में अबेई में हिंसा का इसी तरह का एक मामला सामने आया है। साउथ सूडान के वार्रप (Warrap) राज्य के कुछ लोगों ने हथियारों के साथ अबेई में शनिवार की शाम को हमला कर दिया।
54 लोगों की हुई मौत
अबेई में हुई हिंसा के चलते 54 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 लोग यूएन (UN) के शांतिदूत भी थे। शनिवार को घाना (Ghana) के एक शांतिदूत की इस हमले में मौत हो गई और रविवार तक जारी रहे हमले में पाकिस्तान (Pakistan) के एक शांतिदूत की भी मौत हो गई।
64 लोग हुए घायल
अबेई में हुई हिंसा के चलते 64 लोग घायल भी हुए हैं।
2021 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला
अबेई में हुआ यह हमला 2021 के बाद से इस इलाके में हुए अब तक का सबसे बड़ा और खतरनाक हमला था।
यह भी पढ़ें- 2023 में बना रिकॉर्ड, 14 लाख भारतीयों को मिला अमेरिकी वीज़ा