31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमा किया चार यूनिट ब्लड, जानिए क्यों

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां मैदान में हैं लोगों को लुभाने के लिए लगातार रैली व जनसभा की जा रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Apr 2019, 3:45 PM IST

modi

पीएम मोदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जमा किया गया चार यूनिट ब्लड, जानिए क्यों

अमरोहा। अगामी लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल गठबंधन कर किसी भी तरह भाजपा को रोकने में जुटे हैं। इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार यूनिट ब्लड रिजर्व किया है।

यह भी पढ़ें : आजम के खिलाफ शिवपाल ने कारोबारी पर खेला दांव, नामाकंन से पहले पहुंचा इनका आशीर्वाद लेने, देखें वीडियो

दरअसल, चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों द्वारा जगह-जगह रैली व जनसभाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा द्वारा भी लगातार उत्तर प्रदेश में जनसभा कर लोगों के बीच मोदी सरकार के कार्यों का बखान किया जा रहा है। इसक चलते ही अब पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा के गजरौला में हाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति के लिए पुलिसकर्मियों का ब्लड ग्रुप टेस्ट कर पीएम मोदी के लिए चार यूनिट बल्ड रिजर्व किया है। पीएम मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। चार यूनिट इस ग्रुप का खून ब्लड बैंक में रख दिया गया है।

42 सिपहसालार मंच पर रहेंगे मौजूद

बता दें कि जिस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे तब उनके साथ मंच पर 42 सिपहसालार मौजूद रहेंगे। यहां से पीएम मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों को साधेंगे। वहीं भाजपा के कई दिग्गज नेता कई दिनों से अमरोहा में ही डेरा डाले हुए हैं। ये पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चौकीदार प्योर है, दोबारा पीएम बनना श्योर है, देश की समस्याओं का क्योर है, मोदी वन्स मोर है - राजनाथ सिंह

गौरतलब है कि अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए सभी दल रणनीति बनाने के साथ ही वोटरों को साधने में लगे हुए हैं। हालांकि रैलियों के आयोजन में मुरादाबाद मंडल में फिलहाल तो भाजपा ही प्रचार में आगे दिख रही है। वहीं गठबंधन व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की बड़ी रैली अभी तक यहां नहीं हो सकी है, जबकि भाजपा की रैली के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद रैली से शुरुआत कर चुके हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की भी रैली नौगावां सादात में हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश