31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम के खिलाफ शिवपाल ने कारोबारी पर खेला दांव, नामाकंन से पहले पहुंचा इनका आशीर्वाद लेने, देखें वीडियो

फिल्मनेत्री जया प्रदा ने अपना नामांकन कराने से पहले शिवलिंग पर जलाभिषेक किया अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Apr 2019, 3:15 PM IST

picture

आजम के खिलाफ शिवपाल ने कारोबारी पर खेला दांव, नामाकंन से पहले पहुंचा इनका आशीर्वाद लेने, देखें वीडियो

रामपुर। जनपद की सीट पर दावेदारी ठोकने वाले राजनेताओं को इन दिनों मंदिर खूब याद आ रहे हैं। भाजपा के टिकट पर रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही फिल्मनेत्री जया प्रदा ने अपना नामांकन कराने से पहले मजार ही नहीं बल्कि मंदिर में भी जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अब शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी संजय सक्सेना ने भी रामपुर में अपने पुश्तैनी घर के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद वह घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए निकले।

यह भी पढ़ें : पांच साल में इतनी कम हो गई जया प्रदा की उम्र, जानकर रह जाएंगे दंग

पत्रिका से खास बातचीत करते हुए प्रसपा प्रत्याशी संजय सक्सेना ने कहा कि रामपुर का सांसद मैं बनता हूँ तो यहां के बेरोजगार लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों और देश की राजधानी दिल्ली नहीं भागना होगा। उनको यहीं पर तमाम तरीके के रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे। रामपुर में तमाम कारखाने लगवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी यूपी के सबसे अमीर उम्मीदवार के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे जयंत चौधरी, नेताआें ने की पूरी तैयारी- देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि सपा नेता आजम खान ने 9 बार यहां से विधायकी का रिकॉर्ड तो बनाया लेकिन यहां के लोगों को क्या दिया। उन्होंने सब अपने निजी हितों को ध्यान में रखकर काम किया। जयाप्रदा यहां पर दो बार सांसद जरूर रहीं, लेकिन रामपुर के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। डॉ नेपाल सिंह ने भी अपने गांव में जाकर कुछ बेहतर काम नहीं किया। इन सब चीजों को लेकर मैं चुनावी मैदान में हूं और अब इस बार जनता मुझे चुनकर संसद भेजें ताकि मैं उनकी सेवा कर सकूं।

यह भी पढ़ें : रालोद अध्यक्ष अजीत चौधरी का बड़ा बयान, कहा-मोदी झूठ नहीं बोलते…

कौन हैं संजय सक्सेना

बता दें कि संजय सक्सेना नगर के मोहल्ला खारी कुआं में पैदा हुए और यहीं पर इनका लालन पालन हुआ। साथ ही यहीं से इनकी इंटरमीडिएट की शिक्षा भी हुई। बाद में यह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली रहने लगे और अब उन्हें अपने रामपुर की याद आ गई तो शिवपाल यादव की पार्टी से टिकट लेकर मैदान में उतर गए हैं।