30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी यूपी के सबसे अमीर उम्मीदवार के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे जयंत चौधरी, नेताआें ने की पूरी तैयारी- देखें वीडियो

सभा के लिए नेताआें ने की पूरी तैयारी, जाट समुदाय के बीच हैं मजबूत पकड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 1:04 PM IST

news

पश्चिमी यूपी के सबसे अमीर उम्मीदवार के लिए वोट मांगने पहुंचेंगे जयंत चौधरी, नेताआें ने की पूरी तैयारी- देखें वीडियो

बिजनौर।लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए उनकी लोकसभा में जाकर जनसभा कर रहे हैं। वही यूपी में सपा, बसपा आैर रालोद का गठबंधन भी अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए सभा करने में जुट गया है। इसी कड़ी में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवार का प्रचार करने बिजनौर लोकसभा पहुंच रहे है। वह जनसभा कर बसपा के इस उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। इसके लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गर्इ है।

रामलीला मैदान में पहुंचेंगे जयंत चौधरी

दरअसल रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बिजनौर के रामलीला मैदान में गुरुवार दोपहर 2 बजे जन सभा को संबोधित करेंगे।जयंत चौधरी यहां सबसे रहीश गठबंधन बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के लिये जनता से वोट की अपील करेंगे। इस सभा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस सभा के माध्यम से जयंत जाटो के वोट को लुभाने की कोशिश करेंगे और जनता से गठबंधन प्रत्याशी के लिये लोगों से वोट मांगेंगे।

बिजनौर लोकसभा सीट पर दूसरी बार लड़ रहे है मलूक नागर

वहीं बता दें कि इस बार बसपा के गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर दूसरी बार इसी सीट से लोकसभा उम्मीदवार है। वह इससे पहले भी बिजनौर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें हार का हाथ लगी थी। मलूक नागर का अपना व्यापार है। इतना ही नहीं के उनके पास करीब 220 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके के चलते वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर लोकसभा प्रत्याशियों में शामिल है।