22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर जेल में आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश, जेल के बाद घर भी जाएंगे; तंजीन फातिमा और अदीब ने हेलीपैड पर किया स्वागत

Akhilesh Yadav Azam Khan : जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरे अखिलेश, फिर पहुंचे रामपुर जेल। आजम खान से एक साल में तीसरी मुलाकात, इसके बाद आजम के घर भी जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 22 Oct 2026, 2:21 PM IST

Akhilesh Yadav Azam Khan

अखिलेश यादव और आजम खान। फोटो- IANS

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जिला जेल पहुंचे। यहां वह पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल के भीतर वह दोपहर करीब 1:42 बजे गए। आजम के छोटे बेटे अदीब आजम उनके साथ थे। जेल की मुलाकात के बाद अखिलेश आजम के आवास पर भी जाएंगे।

हेलीपैड पर परिवार और सपाइयों ने किया स्वागत

अखिलेश यादव करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचे, जो जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। वहां आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब ने उनका स्वागत किया। सपा के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद अखिलेश कार से जेल के लिए रवाना हुए।

एक साल में तीसरी मुलाकात

एक साल के भीतर अखिलेश की आजम खान से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को वह रामपुर जाकर आजम से मिले थे। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को आजम खान उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे थे। करीब दो महीने पहले सपा नेता शिवपाल यादव ने भी जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। इसके बाद वह आजम के घर पहुंचे और तंजीन फातिमा से भी मिले थे।

सात साल की सजा, हाईकोर्ट में अपील

आजम खान 17 नवंबर 2025 से अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर जेल में हैं। मामला पैन कार्ड से जुड़ा है, जिसमें एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पिता-पुत्र दोनों को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई थी। आजम ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है।

खबर अपडेट की जा रही है....