अपने खिलाफ दर्ज कानूनी मामलों और मुकदमों पर बोलते हुए सांसद नदवी ने तंज कसा और शासन-प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम सच और न्याय की आवाज उठाने गए थे, लेकिन हमारे खिलाफ ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी गई। आप ही बताइए, क्या हक और न्याय के लिए आवाज उठाना कोई अपराध है? क्या बच्चों के अधिकारों की बात करना, उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना और अपनी पुरानी शिक्षण संस्था जामिया में दाखिला लेने की सलाह देना अपराध है? क्या शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आह्वान करना अपराध माना जाएगा?