31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रालोद अध्यक्ष अजीत चौधरी का बड़ा बयान, कहा-मोदी झूठ नहीं बोलते, बल्कि मां-बाप ने सच बोलना नहीं सिखाया

खोई विरासत बचाने के लिये बागपत में बोले अजीत सिंह जयंत चौधरी के संमर्थन में जनसभा को किया संबोधित पीएम को लेकर दिए बेतुके बयान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 Apr 2019, 12:59 PM IST

bagpat

रालोद अध्यक्ष अजीत चौधरी का बड़ा बयान, कहा-मोदी झूठ नहीं बोलते, बल्कि मां-बाप ने सच बोलना नहीं सिखाया

बागपत। बागपत में अपनी खोई विरासत को बचाने के लिए गठबंधन से प्रत्याशी व आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मैदान में है और बेटे जयंत चौधरी के समर्थन में आरएलडी मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। बेटे जयंत के लिए वोट मांगने पहुंचे अजित सिंह ने अपनी भाषा पर कंट्रोल नहीं कर पाए और एक के बाद एक कई बेतुके बयान दे डाले।

ये भी पढ़ें : रालोद और बीजेपी दोनों प्रत्याशियों ने टिकैट के यहां लगाई हाजिरी, लेकिन जाने किसे मिला जीत का आशीर्वाद, निकाले जा रहे सियासी मायने

अजीत चौधरी ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। अजित सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि योगी मोदी की क्या जोड़ी है ये लोग मूर्तियां बनाते हैं, आरतियां करते हैं और दंगे कराने का काम करते हैं। इतना ही लोगों का हवाला देते हुए अजित सिंह योगी और मोदी की तुलना मवेशियों से करते हुए कहा कि मैंने सुना है तुम्हारी फसलों को योगी मोदी खा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : जयंत चौधरी के रोड शो में घुसे बीजेपी समर्थक, लगाए मोदी के नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अजीत सिंह यही नहीं रुके और मोदी पर एक के बाद एक एक जुबानी हमला करते हुए कहा कि मोदी झूठ नहीं बोलते बस आज तक उन्होंने सच नहीं बोला। क्योंकि उनके मां - बाप ने उन्हें सच बोलना नहीं सिखाया। इस दौरन अजित सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि मोदी महिला सम्मान की बात करते हैं, तीन तलाक का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन अपनी पत्नी को बिना तलाक दिए छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : lok sabha election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- 'श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा'