30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- ‘श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैंने ही मारा’

पीएम के निजी जीवन पर अजीत चौधरी का बड़ा बायान बिना तलाक दिए अपनी पत्नी को छोड़ा- अजीत 'श्रीलंका चले जाते तो कहते कि रावण को मैंने ही मारा'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 Apr 2019, 1:09 PM IST

ajit singh

Lok Sabha Election 2019: अजीत चौधरी का पीएम पर सबसे बड़ा हमला- 'श्रीलंका जाते तो कहते रावण को मैने ही मारा'

बागपत। चुनावी सरगर्मी के बीच नेता ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं, जनसभा कर अपने विरोधियों पर जमकर हमला कर रहे हैं। इस बीच बागपत पहुंचे अजीत चौधरी जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर निशाना साधा। लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि पूरे देश में उनके अलावा कोई काम नहीं करता।

ये भी पढ़ें: VIDEO: मतदान से पहले बीजेपी के इस प्रत्याशी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

बागपत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजीत चौधरी यहीं नहीं रुके पीएम मोदी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी इतने होशियार और शातिर आदमी हैं कि अगर ये श्रीलंका चले जाते तो कहते कि रावण को मैंने ही मारा। रालोद अध्यक्ष ने आगे पीएम मोदी के निजी जीवन पर भी बड़ा बयान दिया की उन्होंने कहा कि पीएम तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने की बात करते है लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं दिया। बिना तलाक दिए ही छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने जनता से अपील की कि पीएम को ऐसी ठोकर मारो जो वो नागपुर जाकर पड़े और वापस न आये।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के कपड़े को लेकर बीजेपी नेता की फिसली जुबान, दिया ऐसा बयान, कहा-स्कर्ट पहनकर…

इस दौैराम अजीत सिंह ने गन्ना किसानों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि मोदी कभी सच नहीं बोलते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई इलाकों में किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है और चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आपको बता दें कि बागपत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का मुकाबला बीजेपी के केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह से है। दोनों के बीच काफी कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: जया के लिए पहले भगवान बाद में वोटर, मंदिर के बाद पहुंची दरगाह और इस तरह की पूजा