30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के कपड़े को लेकर बीजेपी नेता ने दिया ऐसा बयान, कहा-स्कर्ट वाली…

प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता की फिसली जुबान कपड़े को लेकर बीजेपी नेता का विवादित बयान 'स्कर्ट वाली अब साड़ी पहन कर मंदिर जा रही'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 Apr 2019, 1:01 PM IST

file

प्रियंका गांधी के कपड़े को लेकर बीजेपी नेता ने दिया ऐसा बयान, कहा-स्कर्ट वाली...

मेरठ। मतदान से पहले नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर कर रहे हैं जनता से वोट मांग रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच नेता जनता को खुद के पक्ष में करने के लिए विवादित बयान देने से भी पीछे नहीं है। ऐसा ही मामाला इस बार मेरठ से सामने आया है, जहां बीजेपी के एक नेता की जुबान फिसल गई और भाषा का मर्यादा भूल कर उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर और उनके कपड़े को लेकर विवादित बयान दे दिया।

ये भी पढ़ें : हेमा मालिनी के बाद अब जया प्रदा ने भी वोट के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेरठ में बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रहे हैं कि कांग्रेस के एक नेता बहुत जोर जोर से पूछते हैं- 'अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते।' अरे! स्कर्ट वाली साड़ी पहनकर मंदिर में सिर झुकाने लगी। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे।

वहीं सोशल मीडिया पर इस भाषण के वायरल होने पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस बार में जब बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के बयान से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैने ये कहा था कि स्कर्ट पहने वाली जिन्हे मंदिर जाने से पहरहेज था वो भी अब मंदिर जा रही हैं। ऐसे तो बहुत लोग जा रहे हैं, लेकिन लोग गलत ले जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी समेत केई पार्टियों के नेताओं पर विवादत बयान देने पर मुकदमा दर्ज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : दलित आंदोलन की बरसी पर जुटे भारी संख्या में दलित, एक बार फिर टकराव होते-होते बचा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग