
मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह को सिक्कों से तोलाना मंहगा पड़ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह को सिक्को से तोला जा रहा है वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और भोला सिंह को नोटिस जारी कर दिया। उप जिला निवार्चन अधिकारी ने बताया कि नोटिस का अगर उचित जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह आजकल जिलेभर से सुर्खियां बटोर रहे हैं कहीं उनका जमकर विरोध हो रहा है। तो कहीं वह सिक्कों से तोले जा रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह एक तराजू पर बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ से उनको सिक्कों से तोले जा रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
Published on:
3 Apr 2019, 3:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.