उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पश्चिमी यूपी से अपनी चुनावी मुहिम शुरू कर दी है। गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे बसपा के नेशनल को आर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को कन्फ्यूज नेता बताया और कांग्रेस को दोगली पार्टी करार दिया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह रंग बदलने में माहिर हैं। आकाश आनंद ने भाजपा सरकार के विज्ञापन खर्च और सरकारी स्कूलों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया।