29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्यादती के आरोपी को आजीवन कारावास

२० हजार रुपए जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 16 Apr 2018, 5:26 PM IST

Accused to life imprisonment for torture

अनूपपुर. चचाई थाना के कैल्होरी गांव अपने भाई के खेत में रोपा लगाने गई देवहरा गांव निवासी१७ वर्षीय किशोरी को बरगंवा गांव निवासी लालू उर्फ रमेश प्रसाद शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा नाबालिक के साथ ज्यादती के मामले में विशेष न्यायाधीश रवि कुमार नायक ने आरोपी युवक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा २० हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के सम्बंध में किशोरी के पिता मोहर बैगा पिता छोटेलाल बैगा निवासी देवहरा ने २ अगस्त २०१६ को चचाई थाना में किशोरी के बहला-फुसला कर भगा ले जाने सम्बंधी शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें परिजनों ने बताया कि ३१ अगस्त २०१६ को परिजनों ने कैल्होरी उसके भाई के यहां रोपा ले गए थे, जहां २ अगस्त को वह लापता हो गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में किशोरी के मिलने पर किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ ज्यादती की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न अपराधों में मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
जहां न्यायालय में लोक अभियोजन पक्ष द्वारा रखे गए गंवाहों व साक्ष्यों को सुनने के उपरांत विशेष लोक अभियोजक के तर्को का सुनने के उपरांत विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास तथा २० हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
-------------------
खुलेआम बिक रहा अवैध शराब व गांजा
बदरा. कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकोला भर्राटोला में अवैध तरीके से गांजे और शराब की बिक्री की जा रही है। कुछ किराना व्यापारी शराब की बिक्री कर रहे तो कुछ दुकानदार गांजों की पुडिय़ा का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इससे युवा वर्ग नशे की लत का शिकार बन रहा है। बताया जाता है कि सकोला गांव में करीब दर्जनों किराना दुकान है जिसमें ऐसे कई दुकानें हैं जहां विभिन्न तरह के शराब बेचे जा रहे हैं। साथ ही किराना की छोटी.छोटी दुकानों में गांजे की पुडयि़ा धड़ल्ले से बेची जाती है। थाना प्रभारी सीएल विश्वकर्मा का कहना है कि मामले की जांच करवाकर सम्बंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
कोतमा में संचालित हो रहा सट्टा कारोबार
कोतमा. हर साल की भांति इस वर्ष भी आईपीएल क्रिकेट मैच प्रसारण से सट़्टे का कारोबार कोतमा में अधिक संख्या में संचालित किया जा रहा है।जहां युवाओं को खेल के प्रति रूचि जगा कर इस खेल के प्रति बारीकियों को समझने की बजाय प्रत्येक बॉल पर लाखों की बोली लगाई जा रही है। इसमें कोतमा के मुख्य क्षेत्र कोतमा स्टेशन चौक, पीपल चौक, पुराना हॉस्पिटल रोड शामिल है, जहां शाम होते ही स्थानीय सटोरियों द्वारा सट्टे का खेल आरम्भ किया जाता है। लेकिन स्थानीय पुलिस ऐसे सटोरियों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। जिसके कारण नगर में जमकर सट्टे का खेल जगह जगह संचालित हो रहा है। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि आईपीएल सट्टे की जानकारी जुटा रहे हैं और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आईपीएल सटोरियों को सलाखों के पीछे डालने की कार्रवाई की जाएगी।