scriptरात में चंदेरी पहुंचीं आलिया और सोनाक्षी, सुबह देखा राजारानी महल | film shooting | Patrika News
अशोकनगर

रात में चंदेरी पहुंचीं आलिया और सोनाक्षी, सुबह देखा राजारानी महल

आज फिल्म के अन्य कलाकारों के पहुंचने की संभावना…

अशोकनगरJan 08, 2019 / 10:41 am

Arvind jain

news

रात में चंदेरी पहुंचीं आलिया और सोनाक्षी, सुबह देखा राजारानी महल

अशोकनगर. जिले में फिर से एक बार फिल्मी सितारे जुटने लगे हैं। रात के समय आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा चंदेरी पहुंची, जो सुबह राजारानी महल पहुंची और महल को देखा। वहीं रात के समय फिल्म के अन्य स्टारों के पहुंचने की भी संभावना है। इससे जिलेवासियों के अलावा अन्य जगहों से भी भारी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुटने लगे हैं।
चंदेरी में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की सूटिंग हो रही है। इसके लिए सेट सज चुका है।

फिल्म की स्टार आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा आधी रात को चंदेरी पहुंची। राजारानी महल में फिल्म की सूटिंग होना है, इससे सोमवार को सुबह दोनों अभिनेत्रियां राजारानी महल पहुंची और सूटिंग के लिए सजे सेट को देखा। साथ ही उसमें लोकेशन के हिसाब से कुछ सुधार करने की सलाह भी दी। उनके साथ कैमरा ऑपरेटर, फैशन आर्टिस्ट त्रिविधा मेहरा, हर्षिता शुक्ला, हेयर आर्टिस्ट प्रियंका बोरकर, मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी, ऋषिका लोकरे सहित अन्य टीम के लोग शामिल थे। आधा सैंकड़ा से अधिक गार्डों की मौजूदगी में उन्होंने राजारानी महल में पहुंचकर लोकेशन को देखा।

आज पहुंचेंगे फिल्म के अन्य स्टार-
कलंक फिल्म के स्टार संजय दत्त, वरुण धवन एवं माधुरी दीक्षित के भी चंदेरी में पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि रात के समय यह सभी स्टार वहां पर पहुंच जाएंगे और करीब 20 दिन तक शहर में फिल्म की सूटिंग चलेगी। इससे यह सभी स्टार चंदेरी में ही रहेंगे। फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए चंदेरी में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। हालत यह है कि जानकारी मिलते ही लोगों ने पहले से ही हॉटल और धर्मशाला बुक कर ली थीं। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो