अशोकनगर

भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, कहा- सिंधिया के चरण चुंबन के लिए गांव-गांव घूमती थीं महिला कलेक्टर

गुना-शिवपुरी से पूर्व सांसद थे ज्योतिरादित्य सिंधिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी रहे केपी यादव अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनावों में अपने लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे।

अशोकनगरAug 27, 2019 / 08:10 am

Pawan Tiwari

केपी यादव लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी थे।

अशोकनगर. गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा ( BJP ) सांसद केपी यादव ( कृष्णपाल यादव ) ने अशोकनगर जिले की महिला कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दिया है। सांसद केपी यादव ( KP Yadav ) सोमवार को अशोक नगर में खराब फसलों की समस्या और पंचायतों का सीमांकन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिले की कलेक्टर सांसद से ज्ञापन लेने नहीं पहुंचीं। जिसके बाद सांसद नाराज होकर सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे और इस दौरान सांसद केपी यादव ने महिला कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दे दिया। केपी यादव 2019 में पहली बार सांसद बने हैं।
 

क्या कहा सांसद ने
केपी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “पहले जो सांसद थे, उनके चरण चुंबन करने वो (महिला कलेक्टर) गांव-गांव पहुंच जाती थीं। अगर एक सांसद खुद कलेक्ट्रट आया है और वो ज्ञापन नहीं ले सकती हैं तो मैं सड़क पर प्रदर्शन करूंगा क्योंकि मुझे यहां की जनता ने सांसद बनाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे।
 

भारी संख्या में तैनात था पुलिस बल
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान इस भीड़ ने कलेक्ट्ररेट परिसर में घुसने का प्रयास किया किन्तु प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। जिसके बाद ज्ञापन देने के लिए भाजपाइयों ने कलेक्ट्ररेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की महिलाओं ने जिला प्रशासन को चूडियां दिखाईं और जमकर हंगामा किया। अशोकनगर में पंचायतों का सीमांकन किए जाने के खिलाफ बीजेपी ने जंगी प्रदर्शन किया।
 

https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ज्योतिरादित्य सिंधिया थे पूर्व सांसद
बता दें कि गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) थे। इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) हार गए हैं। केपी यादव पहले सिंधिया समर्थक थे लेकिन 2019 का लोकसभा चुनाव इस बार उन्होंने भाजपा की टिकट पर लड़ा था। ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर केपी यादव सांसद बने हैं।

Home / Ashoknagar / भाजपा सांसद का शर्मनाक बयान, कहा- सिंधिया के चरण चुंबन के लिए गांव-गांव घूमती थीं महिला कलेक्टर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.