मुख्यमंत्री से करूंगा बात
शिवराज सिंह ने कहा- सीहोर में बाढ़ आई थी और इसमें कई घर तबाह हो गये थे। सरकार ने 5 हज़ार रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। मैं मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा कि गरीबों को उचित मुआवजा दिया जाये ताकि वे अपने घरों को ठीक कर उसमें वापस जा सकें। कमलनाथ सरकार के मंत्री किसानों की समस्याओं पर सिर्फ औपचारिकता कर रहे हैं, फिर कैबिन में बैठकर बयानबाज़ी। एक भी अफसर फसलें देखने नहीं गया। पहले एक बार किसानों के खेतों में उतरें, माटी में अपने पैर सनाएं, फसलों में हाथ लगाएं, तब पता चलेगा किसान का दुःख-दर्द व पीड़ा क्या होती है।