scriptदक्षिण-पूर्व में चक्रवाती हवाओं का घेरा, सुबह 11 बजे तक कोहरा और दिनभर छाए रहे बादल | weather | Patrika News
अशोकनगर

दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती हवाओं का घेरा, सुबह 11 बजे तक कोहरा और दिनभर छाए रहे बादल

– आसमान में छाए बादल लेकिन जिले में नहीं बारिश की कोई उम्मीद, मौसम में फिर से लौटेगी कड़ाके की सर्दी।

अशोकनगरJan 24, 2019 / 10:50 am

Arvind jain

news

दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती हवाओं का घेरा, सुबह 11 बजे तक कोहरा और दिनभर छाए रहे बादल


अशोकनगर. प्रदेश के दक्षिण-पूर्व हिस्से में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना होने से मौसम बार-बार बदल रहा है। जहां तीन दिन मौसम में गर्मी का अहसास रहा, तो वहीं बुधवार सुबह से ही क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा और सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा।
इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। हालांकि शाम होते ही फिर से सर्द हवाएं शुरू होने से सर्दी तेज हो गई। बुधवार को तड़के से ही छाया घना कोहरा सुबह 11 बजे तक जारी रहा। साथ ही सुबह के समय मौसम में सर्दी भी तेज रही और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इसके अलावा कोहरे की वजह से लोग घरों से भी देरी से निकले। वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल घने हो जाने से हर घंटे में कुछ मिनिट के लिए धूप निकली और छांव की स्थिति बनती रही।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना होने से क्षेत्र में यह स्थिति बनी हुई है, हालांकि मौसम अधिकारियों का कहना है कि आजकल में चक्रवाती हवाओं का घेरा खत्म हो जाएगा और फिर से तापमान में गिरावट आने लगेगी और क्षेत्र में फिर से कड़ाके की सर्दी शुरू होने का अनुमान है। साथ ही मौसम अधिकारियों का कहना है कि जिले में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

दिन-रात के तापमान में 11.8 डिग्री का अंतर-
आसमान में बादल छाए रहने से पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 13.4 डिग्री पर स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी महीने के 23 दिन में पहली बार रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो