एशिया

तिब्बत में 5.8 तीव्रता का भूकंप, शैतोंगमोइन काउंटी में घरों को नुकसान

भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया

Dec 24, 2018 / 11:26 am

Siddharth Priyadarshi

ल्हासा। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे शहर में सोमवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीईएनसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र शैतोंगमोइन काउंटी था। भूकंप आठ किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। कुछ कच्चे घरों में दरारें आईं हैं और काउंटी में जानवरों के आश्रय भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुदूर गांवों की स्थिति की फिलहाल जानकारी नहीं है।

जापान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, होंशू में महसूस किए गए तेज झटके

दहशत में लोग

तिब्बत में आये भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। खबरों में बताया जा रहा है कि कुछ कच्चे घरों में दरारें आईं हैं और शैतोंगमोइन काउंटी में जानवरों के आश्रय भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घरों में दरार पडने के बाद लोग अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए। अधिकारीयों ने लोगों से घबराहट न फैलाने की अपील की है। चीन की आपदा एजेंसियों ने कहा है कि भूकंप के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

सुनामी ने एक बार फिर मचाई इंडोनेशिया में तबाही, 281 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापाता

अस्थिर है हिमालयन क्षेत्र

इंडोनेशिया में आई सुनामी के बाद तिब्बत में आए इस भूकंप के बाद जानकारों का मानना है कि यह क्षेत्र भूगर्भीय हलचलों के चलते बेहद अशांत है। उधर इंडोनेशिया के अनाक क्रेकाटोआ ज्वालमुखी की सक्रियता को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ऐसी आशंका है कि सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है। बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी फटने से समुद्र के भीतर हुए भूस्खलन की वजह से सुनामी आई। उधर जापान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर

Home / world / Asia / तिब्बत में 5.8 तीव्रता का भूकंप, शैतोंगमोइन काउंटी में घरों को नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.