scriptजापान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, होंशू में महसूस किए गए तेज झटके | earthquake of magnitude 5.5 hit Honshu in Japan | Patrika News
एशिया

जापान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, होंशू में महसूस किए गए तेज झटके

देश भर में महसूस किए जा सकने वाले झटकों की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई

Dec 24, 2018 / 09:36 am

Siddharth Priyadarshi

टोक्यो। इंडोनेशिया में आई जबरदस्त सुनामी से दुनिया अभी उबरी नहीं थी कि जापान में आए एक और भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। जापान के मुख्य द्वीप होंशू पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। इस भूकंप का केंद्र होंशू से 78 मील दूर केंद्रित था। खबरों में बताया जा रहा है कि ये झटके जापान के मुख्य द्वीप पर हर जगह महसूस किये गए।

सुनामी ने एक बार फिर मचाई इंडोनेशिया में तबाही, 281 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापाता

जापान में भूकंप के झटके

देश भर में महसूस किए जा सकने वाले झटकों की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। जापान के होंशू के पूर्वी तट पर सोमवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में भूकंप के अलर्ट को ट्वीट किया। हालांकि अभी इस भूकंप के परिणामों के बारे में और भी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय होंशू में कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि .4 तीव्रता का एक और भूकंप सोमवार को प्रशांत द्वीप राष्ट्र टोंगा में आया। हालांकि इसके लिए कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

प्रत्यर्पण के लिए भारत को करना होगा इंतजार, विजय माल्या अगले महीने दायर कर सकते हैं अपील

इस साल जापान में आ चुके हैं कई भूकंप

इस साल जापान में एक के बाद एक कई भूकंप आये। पिछले महीने टोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशू द्वीप के पूर्वोत्तर तट पर 6.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इस साल सितंबर के महीने में जापान के उत्तरी द्वीप होकैडो में आए एक शक्तिशाली भूकंप में 37 लोग मारे गए थे। 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप ने होकैडो में बिजली और ट्रेन सेवाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया था। 5.4 मिलियन लोगों के इस द्वीप पर बिजली बहाल करने में अधिकारियों को दो दिन लगे।बता दें कि जापान चार टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है और इसके परिणाम स्वरूप कई भूकंपों से ग्रस्त रहता है। हालांकि, कठोर बिल्डिंग कोड और सख्त प्रवर्तन के कारण, यहां मजबूत झटके भी अक्सर बहुत कम नुकसान पहुंचाते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर

Home / world / Asia / जापान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, होंशू में महसूस किए गए तेज झटके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो