scriptअफगान राष्ट्रपति की भारत यात्रा टली  | Afghan President Postpones India Trip by Few Hours | Patrika News
एशिया

अफगान राष्ट्रपति की भारत यात्रा टली 

अफगानिस्तान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार को जबरदस्त संघर्ष के कारण अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है

Apr 27, 2015 / 05:32 pm

भूप सिंह

afghan president ashraf ghani

afghan president ashraf ghani

काबुल। अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार को देश के उत्तरी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच जबरदस्त संघर्ष के कारण अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों तालिबानी आतंकवादियों ने उत्तरी प्रांत कुंदुज में पुलिस और सैन्य चौकियों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कम से कम 24 आतंकवादी और छह सैनिक मारे गए। 
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वसेह बसेल ने बताया कि खतरा बहुत ज्यादा है लेकिन बड़ी संख्या में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती के साथ सुरक्षा बलों में नया जोश भर गया है। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई जीतेंगे।” इस हमले के मद्देनजर गनी ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा टाल दी है। 

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी यात्रा कितने समय के लिए स्थगित की गई है। उधर तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दावा किया के आतंकवादियों ने सात सैन्य और पुलिस चौकियों को निशाना बनाया है। 

गौरतलब है कि गनी आज दोपहर बाद एक बजे भारत के लिए रवाना होने वाले थे। उनका तीन दिन की यात्रा पर आज शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम था।

Home / world / Asia / अफगान राष्ट्रपति की भारत यात्रा टली 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो