8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afghanistan: एयरस्ट्राइक में 9 पाकिस्तानी आतंकी समेत 14 टेररिस्ट ढेर, 18 नागरिकों की भी मौत

HIGHLIGHTS सेना ने एक हवाई हमले ( Airstrike Attack Terrorist ) में 9 पाकिस्तानी मूल ( Pakistani Origin Terrorist ) के और पांच तालिबानी संगठन से जुड़े आतंकियों को मार गिराया। इस हवाई हमले में 18 अफगानिस्तानी नागरिक भी मारे गए हैं। गजनी में प्रांतीय परिषद के प्रमुख बाज मोहम्मद नासिर ने बताया कि मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 11 Jan 2021, 8:41 PM IST

airstrike-afghanistan.jpg

Afghanistan: 14 terrorists killed including 9 Pakistani terrorists in Airstrike, 18 civilians also dead

काबुल। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में शांति बहाली को लेकर अफगान सरकार और तालिबानी प्रतिनिधियों के बीच लगातार वार्ता का दौर जारी है, लेकिन इसके बावजूद भी आतंकी हमलों का सिलसिला बरकरार है। इन सबके बीच सेना भी आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है।

अब इसी कड़ी में सेना ने एक ऑपरेशन में 14 आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना ने एक हवाई हमले ( Airstrike Attack Terrorist ) में 9 पाकिस्तानी मूल ( Pakistani Origin Terrorist ) के और पांच तालिबानी संगठन से जुड़े आतंकियों को मार गिराया। अफगान वायुसेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि शनिवार तालिबान के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में कई आतंकवादी मारे गए हैं।

अफगानिस्तान: वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, जैन-अल अबिदीन समेत 21 तालिबानी आतंकी ढेर

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा है कि शनिवार की रात निमरोज प्रांत में एयर स्ट्राइक करते हुए सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि इस हवाई हमले में 18 अफगानिस्तानी नागरिक भी मारे गए हैं। गजनी में प्रांतीय परिषद के प्रमुख बाज मोहम्मद नासिर ने बताया कि मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

अफगानिस्तान में 6 हजार से अधिक पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय: यूएन

बाज मोहम्मद नासिर ने बताया है कि वायुसेना ने यह हवाई हमला खशारोड जिले के मुनाजारी गांव स्थित तालिबानी अड्डों को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में मारे गए आम नागरिकों में आठ बच्चे, सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। न्याय की मांग को लेकर मरने वालों के रिश्तेदार 18 शवों को लेकर निमरोज की राजधानी जारंज पहुंचे हैं।

Afghanistan: सैन्य कार्रवाई में 15 तालिबानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

मालूम हो कि अफगानिस्तान में भारी संख्या में पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें ये बताया गया था कि पाकिस्तान के करीब 6,000-6,500 आतंकवादी अफगानिस्तान में सक्रिय हैं। इन आतंकवादियों में से अधिकतर का संबंध ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ से है।