8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afghanistan: सैन्य कार्रवाई में 15 तालिबानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

HIGHLIGHTS तालिबानी ( Taliban ) आतंकवादियों ने कंधार के पंजवानी जिले में तीन जगहों पर हमला किया, जिसके जवाबी कार्रवाई में 15 तालिबानियों को मार गिराया। कंधार प्रांत के दमन जिला के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के बाहर कार बम विस्फोट में 24 लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Dec 2020, 8:01 PM IST

afganistan.jpg

Afghanistan: 15 Taliban militants killed in military operation, huge amount of explosives recovered

काबुल। अफगान शांति ( Afghanistan Peace ) बहाली को लेकर कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर से वार्ता शुरू हो गई है और इस बीच अफगानिस्तान में सेना और तालिबानियों ( Afghan Army And Taliban ) के बीच संघर्ष जारी है। अब कंधार प्रांत में अफगान सेना ने एक सैन्य कार्रवाई करते हुए 15 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, तालिबानी आतंकवादियों ने कंधार के पंजवानी जिले में तीन जगहों पर हमला किया, जिसके जवाबी कार्रवाई में 15 तालिबानियों को मार गिराया।

Afghanistan: अमरीकी सेना ने तालिबानी ठिकानों पर किया हमला, 20 आतंकी ढेर

इतना ही नहीं, सेना ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। सेना ने इस विस्फोटक पदार्थ को नष्ट कर दिया। इसके अलावा तालिबानियों की ओर से सड़कों पर बिछाई गई बारूदी सुरंग भी निष्क्रिय कर दी है।

पुलिस स्टेशन के बाहर हमला

पुलिस के अनुसार, सुबह के करीब 10:30 बजे कंधार प्रांत के दमन जिला के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के बाहर यह कार बम विस्फोट किया गया। इस दौरान 24 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। विस्फोट इतना बड़ा था कि उसका धुंआ आसमान में दूर से दिखाई दे रहा था।

तालिबान-अफगान सरकार के बीच वार्ता शुरू

अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर कतर की राजधानी दोहा में वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के एजेंडे पर अफगान सरकार व तालिबान के बीच शांति वार्ताकारों की दूसरे दिन भी मुलाकात हुई। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि अब तक क्या बातचीत हुई है।

पाकिस्तान-तालिबान की मुलाकात पर अफगानिस्तान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शांति वार्ता नहीं इस कारण हुई थी मुलाकात

इस्‍लामिक रिपब्‍लिक ऑफ अफगानिस्‍तान के वार्ताकारों की टीम के सदस्‍य गुलाम फारुक माजरोह ने बताया, 'अब तक इस बैठक के बारे में किसी तरह का ब्‍यौरा सामने नहीं आया है लेकिन दोनों पक्षों ने वार्ता के लिए उम्‍मीद प्रकट की है। यह उम्‍मीद की जा रही है कि दोनों ओर से डिमांड की लिस्‍ट तैयार कर ली गई है और एजेंडे पर आधारित वार्ता कराई जाएगी।'

इससे पहले सैन्य ऑपरेशन में मारे गए कई आतंकी

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अमरीकी सेना ( American Troops ) की कार्रवाई जारी है। अक्टूबर में एक सैन्य ऑपरेशन मे अमरीकी सेना ने हेलमंद प्रांत में तालिबानी ठिकानों पर कई हवाई हमले करते हुए 20 आतंकियों को मार गिराया था।

इससे पहले जुलाई में अफगान सुरक्षा बलों ने एक कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में कम से कम 24 तालिबानी लड़ाकूओं ( Talibani Fighter Killed ) को मार गिराया था। जबकि इस मुठभेड़ में 27 तालिबानी लड़ाकू गंभीर रूप से घायल हुए थे।